Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 28 Aug 2021 1:07 pm IST


हाईवे चौड़ीकरण का मलबा यमुना में डालने से ग्रामीण नाराज


यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण का मलबा सीधे यमुना नदी में डाला जा रहा है। इससे नदी का प्रवाह बदलने से ग्रामीणों की भूमि, भवनों व झूला पुल को खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन को पत्र भेज इस संबंध में हस्तक्षेप कर सुरक्षात्मक कार्य करवाने की मांग की है। इन दिनों यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण का काम चल रहा है।  नगाण गांव प्रधान कल्पना चौहान ने बताया कि मलबे से यमुना का प्रवाह बदल रहा है, और नगाण गांव के ग्रामीणों की भूमि, आवासीय भवन, गोशालाएं व झूला पुल खतरे की जद में आ गया है।  कल्पना चौहान ने एसडीएम चतर सिंह चौहान को पत्र सौंपकर उक्त संबंध में कार्रवाई करने के साथ ही भवनों व गोशालाओं के लिए सुरक्षात्मक कार्य करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो हाईवे चौड़ीकरण का काम रुकवा दिया जाएगा।