Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 30 Dec 2021 11:01 am IST

अंतरराष्ट्रीय

पाक ने चीन से खरीदे 25 जे-10सी लड़ाकू विमान


भारत का सबसे बड़ा दुश्मन पाकिस्तान अब अपनी सेना को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भारत के राफेल लड़ाकू विमानों के खरीदे जाने के बाद अब पाकिस्तान ने भी चीन से 25 जे-10सी लड़ाकू विमान खरीदे हैं जो हर तरह के मौसम में उड़ान भरने में सक्षम हैं पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने बुधवार को यह जानकारी दी कि जे-10सी के 25 विमानों का एक पूरा बेड़ा अगले साल 23 मार्च को पाकिस्तान दिवस समारोह में हिस्सा लेगा। जे-10सी को चीन के सर्वश्रेष्ठ लड़ाकू विमानों में से एक माना जाता है।