Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 22 Jan 2022 1:07 pm IST


हाईकमान ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धोखा किया: दिनेश


नैनीताल। भाजपा में पूर्व विधायक सरिता आर्या को टिकट मिलने का विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार को हाईकमान के फैसले से नाराज चार दावेदारों ने एक स्वर में इसे कार्यकर्ताओं के साथ धोखा करार दिया। कहा कि अगले एक दो दिन में वह फिर से बैठक कर नैनीताल सीट से चुनाव लड़ने के मामले में फैसला लेंगे। बता दें कि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित नैनीताल विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी दिनेश आर्या, वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्या, भाजपा अनुसूचित प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष रहे मोहन पाल, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व ब्लाक प्रमुख अंबा दत्त आर्या, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश आर्या, महिला नेत्री कमला आर्या और समीर आर्या ने टिकट की दावेदारी की थी। ऐन वक्त पर टिकट चार दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुई पूर्व विधायक सरिता आर्या को पार्टी ने दे दिया।