उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। वर्ष 2020 की तुलना में वर्ष 2021 में 34.97 प्रतिशत दुर्घटनाएं अधिक हुई हैं। वहीं, मरने वालों की संख्या में 21.66 प्रतिशत अधिक वृद्धि दर्ज की गई है।
जहां वर्ष 2020 में कुल 1041 दुर्घटनाओं में 674 व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी, वहीं वर्ष 2021 में 1405 दुर्घटनाएं हुईं और इनमें 820 व्यक्तियों को अपनी जान गंवानी पड़ी। घायलों की संख्या में भी 27 प्रतिशत बढ़ोतरी देखने को मिली है। वर्ष 2020 में हुई सड़क दुर्घटनाओं में जहां 854 लोग घायल हुए थे, वहीं 2021 में यह आंकड़ा बढ़कर 1091 तक पहुंच गया है