Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 28 Jun 2022 4:00 pm IST

नेशनल

मुंबईः रात 4 मंजिला इमारत ढही, 12 को बचाया, 3 की मौत, 25 के दबे होने की आशंका


मुंबई के कुर्ला पूर्व के नाइक नगर में बीती देर रात 4 मंजिला इमारत ढह गई। बीएमसी के अनुसार, मलबे के नीचे से 12 लोग बचाए गए हैं। और अब तक 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 25 से ज्यादा लोगों के मलबे में दबे होने की  आशंका है। 

फिलहाल राहत और बचाव अभियान जारी है। वहीं मौके पर पहुंचीं बीएमसी की अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी भिड़े ने कहा कि इमारत जर्जर हो चुकी है और 2013 से पहले मरम्मत और फिर इमारत को गिराने के लिए नोटिस दिए गए थे।

मुंबई में इमारत हादसे की सूचना पर महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि 5-7 लोगों को बचाया गया। सभी 4 इमारतों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन लोग वहां रहते हैं। सभी को बचाना हमारी प्राथमिकता है।