Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 5 Sep 2022 7:00 am IST

अंतरराष्ट्रीय

दुनिया की सबसे खतरनाक जेलों में से एक है रवांडा देश की गितारमा जेल, जहां रहते हैं नरभक्षी कैदी


दुनिया में कैदियों को रखने के लिए एक से बढ़कर एक जेलों का निर्माण किया गया है। इनमें कई जेलें बेहद खतरनाक हैं, जिनके बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी।

विदेशों में बनीं ये जेल कैदियों के लिए नरक की तरह हैं। दरअसल, ईस्ट अफ्रीका में स्थित रवांडा देश में गितारमा जेल है। इस जेल को धरती का नरक बताया जाता है। इस जेल में कैदियों से कहा जाता है कि यहां पर कैदी जानवर हैं इंसान नहीं है। इसलिए उनके साथ कुछ भी किया जा सकता है। 

इस जेल में कैदियों को अमानवीय ढंग से पीटा जाता है, इसके अलाना कई बार कैदियों की आपस में भीषण लड़ाई होने पर कई बार उनकी जान भी चली जाती है। कहा जाता है कि, यहां के कैदी नरभक्षी होते हैं। यहां तक कि, कई बार वह दूसरे कैदियों को मारकर खा गए हैं।