महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को ब्लैकमेल करने और उन्हें रिश्वत की पेशकश करने वाले आरोपी अनिल जयसिंघानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
हालांकि, पुसिस ने मामले में अनिल जयसिंघानी की बेटी अनिक्षा जयसिंघानी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब मुंबई पुलिस ने अनिक्षा के पिता अनिल जयसिंघानी को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। क्योंकि, अनिल के खिलाफ 15 मामले दर्ज हैं। अमृता फडणवीस की शिकायत पर पुलिस ने 16 मार्च को डिजाइनर अनिक्षा को गिरफ्तार किया था।
आरोप है कि, एक आपराधिक मामले में हस्तक्षेप करने के लिए पैसों की पेशकश करने और उन्हें धमकाने का आरोप है। मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी बालसिंह राजपूत ने बताया कि, आरोपी अनिल जयसिंघानी को गुजरात से गिरफ्तार किया गया। वह कई दिनों से फरार था। आरोपी कई मामलों में वांछित था।
बता दें कि, गुजरात पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि, आरोपी इंटरनेट तकनीक और मोबाइल तकनीक का विशेषज्ञ है और एनक्रिप्टेड तरीके से भी बातचीत कर सकता है।