Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 30 Aug 2021 7:09 pm IST

राजनीति

मुख्यमंत्री ने सैन्यधाम के लिए करी उच्च स्तरीय समिति बैठक


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सैन्य धाम की उच्च स्तरीय समिति बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में भव्य सैन्यधाम बनाया जायेगा। इसमें सभी शहीद सैनिकों के आंगन की मिट्टी लाई जायेगी। इसका स्वरूप भव्य होगा। हमारे सैनिकों का शौर्य व पराक्रम की गाथा का यह जीता जागता उदाहरण होगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहीद सम्मान यात्रा के लिए सभी तैयारियां जल्द पूर्ण की जाय। शहीद सम्मान यात्रा के दौरान शहीदों के आश्रितों को सम्मान पत्र भी दिया जायेगा।