बागेश्वर : डिग्री कॉलेज कपकोट में स्थायी प्राचार्य ने दलीप सिंह नेगी अपना कार्यभार संभाल लिया है। यहां लंबे समय से प्राचार्य का पद रिक्त चल रहा था। यहां एनएसयूआई व छात्रसंघ पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। छात्रों ने कहा कि एनएसयूआई ने स्थायी प्राचार्य के लिए लगातार संघर्ष किया। इसीका नतीजा है कि कॉलेज को प्राचार्य मिले। स्वागत करने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष रजनी कुंवर, कोषाध्यक्ष भारत कोरंगा, पवन बिष्ट, कमल पपोला, योगेश बोरा, भगवत कुमार आदि शामिल थे।