मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का आज पांचवां दिन है। आज भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत महू से सुबह छह बजे राऊ के लिए रवाना हुई।
यात्रा में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ सहित कई कांग्रेस नेता शामिल हैं। वहीं राऊ में राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का एनसीसी ने बैंड बाजा के साथ यात्रा का जोरदार स्वागत किया। राहुल गांधी करीब पांच मिनट तक दिव्यांग मनोहर भिलाला के साथ चलते रहे। इस दौरान उन्होंने मनोहर भिलाला का हालचाल पूछा।
तय कार्यक्रम के मुताबिक, भारत जोड़ो यात्रा पहले टी ब्रेक के लिए विधायक जीतू पटवारी के विधानसभा क्षेत्र राऊ में रुकी। दोपहर में राऊ के आगे एयू सिनेमा के पास लंच ब्रेक होगा। उसके बाद कुछ घंटे का विराम रखा गया है। शाम चार बजे यात्रा फिर से शुरू होगी। वहीं नुक्कड़ सभा के बाद यात्रा चिमनबाग मैदान में रात्रि विश्राम होगा।