Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 28 Apr 2022 4:13 pm IST


गुस्से में बिगड़ रहे हैं कीमती रिश्ते ? दिमाग को रखेंगे शांत ये 5 योगासन


मनुष्य में मौजूद बाकी इमोशन की तरह क्रोध भी एक तरह की स्वाभाविक भावना है। जिसका अनुभव बच्चा हो या बड़ा हर कोई करता है। यूं तो किसी बात पर गुस्सा आना एक सामान्य बात है लेकिन जब इसका असर आपके दिमाग और रिश्तों पर पड़ने लगे तब व्यक्ति को इसे नियंत्रित करने के बारे में सोचना शुरू कर देना चाहिए। गुस्सा आपके मूड और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। ऐसे में क्रोध को नियंत्रित करके मन को शांत बनाए रखने में योग व्यक्ति की मदद कर सकता है। आइए जानते हैं कौन से योगासन करने से व्यक्ति का क्रोध शांत होता है -


भ्रामरी-भ्रामरी करने के लिए सबसे पहले सुखासन या पद्मासन की मुद्रा में बैठें। इसके बाद लंबी सांस लेते हुए 3 उंगलियों से अपनी आंखों को बंद करते हुए अंगूठों को दोनों कान पर रखें और अब अपने मुंह को बंद रखते हुए मन में ही 'ऊं' का उच्चारण करते हुए भंवरे जैसा गुजंन करें। ऐसा 3 से 21 बार करें। 

अनुलोम-विलोम प्राणायाम-अनुलोम-विलोम प्राणायाम करने के लिए सबसे पहले पद्मासन में बैठकर अपना एक हाथ घुटने पर रखते हुए बाईं नाक को बंद करें और दाईं नाक से सांस लें। इसके बाद अपने अंगूठे से दाईं नाक को बंद करें।
बाईं नाक से सांस छोड़ें।

शशकासन-शशकासन करने के लिए सबसे पहले आप पैरों को मोड़कर व्रजआसन में बैठ जाएं। इसके बाद अपने दोनों हाथों को फैलाते हुए ऊपर की तरफ ले जाएं। इस दौरान आपकी रीढ़ की हड्डी सीधी होनी चाहिए। ऊपर की तरफ हाथ ले जाते हुए सांस अंदर भरें। अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए दोनों हाथों को आगे की तरफ लाएं। इस दौरान अपने माथे को फर्श पर टच करने की कोशिश करें। ऐसा करते हुए सांस को सामान्य बनाए रखें। इस मुद्ना में थोड़ी देर रुकने के बाद वापस आने के लिए सांस भरते हुए ऊपर उठ जाएं। आप इस आसन को एक वक्त में 4 से 5 बार कर सकते हैं।