Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 1 Dec 2021 8:00 am IST


महिला फुटबाल खिलाड़ी दिखा रहे दमखम


प्रदेश की सीनियर महिला फुटबाल टीम में पौड़ी के खिलाड़ियों का बोलबाला बना हुआ है। केरल के कोझिकोड में 28 नवंबर से चल रही है 26वी सीनियर महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम में पौड़ी जिले की 4 महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रही है। फुटबाल में जहां अंडर 21 में पौड़ी के नीरज भंडारी और गौरव रावत का चयन दिल्ली की संतोष ट्रॉफी के लिए हुआ है। वहीं महिला फुटबाल खिलाड़ी भी जिले का नाम राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर रौशन कर रही हैं। महिला फुटबाल टीम की मैनेजर प्रियंका रावत ने बताया कि खिलाड़ी बहुत मेहनत कर रहे हैं