Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 20 Oct 2022 11:00 am IST

अपराध

PFI के चार सदस्य गिरफ्तार, ATS ने सुबह चार बजे पनवेल से किया गिरफ्तार...


महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते यानि ATS ने मुंबई से सटे रायगढ़ जिले के पनवेल से प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। 

एटीएस के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों में प्रतिबंधित संगठन के पनवेल सचिव और दो अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं। जो कि मुंबई से करीब 50 किलोमीटर दूर पनवेल में बैठक कर रहे थे। उन्हें आज सुबह करीब 4 बजे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद चारों को गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम कानून की धारा 10 के तहत गिरफ्तार किया गया है। मुंबई में एटीएस की कालाचौकी इकाई में दर्ज मामले में एटीएस ने गिरफ्तारी की है और आगे की जांच जारी है। 

गौरतलब है कि, केंद्र सरकार ने पिछले महीने पीएफआई और उसके कई सहयोगियों पर आईएसआईएस यानि ISIS जैसे वैश्विक आतंकी समूहों से संपर्क के आरोप में पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। और पीएफआई से कथित रूप से जुड़े 250 से ज्यादा लोगों को कई राज्यों से गिरफ्तार किया गया था।