Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 6 Sep 2021 6:42 pm IST

जन-समस्या

विवेकानंद में शिक्षकों को सम्मान, छात्रों को मिली छात्रवृत्ति


नगर के विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर एक तरफ शिक्षकों को सम्मानित किया गया। वहीं दूसरी तरह मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति बांटी गई। एलएसएम महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो. डीएस पांगती ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। इस दौरान विद्यालय परिवार ने संस्थापक धर्म सिंह रावत, बीएस गोबाड़ी, कवींद्र सिंह पल्याल, पूर्व आचार्य प्रकाश जोशी, त्रिभुवन जोशी, राजेंद्र भट्ट को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कमला नेहरू, स्व. डॉ. एन भट्ट, चंद्रकला बीएस गोबाड़ी व कलावती विजय सिंह पल्याल छात्रवृत्ति के तहत 40 मेधावी व आर्थिक तौर पर कमजोर छात्रों को एक-एक हजार की छात्रवृत्ति वितरित की गई। कार्यक्रम के सफल बनाने को प्रधानाचार्य कृष्णवर्द्धन जोशी ने सभी का आभार जताया।