Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 24 Dec 2022 9:30 am IST


ऋषिकेश में पहाड़ी संस्कृति और स्‍वाद संग होगा New Year 2023 का स्वागत, इस बार पर्यटकों के लिए जश्‍न बेहद खास


कुछ दिन बाद वर्ष 2022 की विदाई होने को है और नए वर्ष 2023 का सभी नई उमंग और उल्लास से स्वागत करने को तैयार हैं।

ऐसे में इस वर्ष के आखिरी सप्ताह में क्रिसमस डे तथा सप्ताहांत के साथ नववर्ष के स्वागत का जश्न भी कुछ खास होने वाला है। पर्यटकों की खास पसंद बन चुकी तीर्थनगरी में बड़ी संख्या में पर्यटक नव वर्ष का स्वागत करने के लिए पहुंचते हैं।यही वजह है कि तीर्थनगरी के सभी होटल, रिसार्ट और कैंप में नववर्ष के जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इतना ही नहीं क्रिसमस तथा नव वर्ष के लिए बुकिंग भी एडवांस बुकिंग भी आने लगी हैं।तीर्थनगरी के ऋषिकेश, मुनिकीरेती, तपोवन, स्वर्गाश्रम तथा लक्ष्मणझूला का क्षेत्र पर्यटकों का पसंदीदा क्षेत्र है। यहां बड़ी संख्या में होटल और रिसार्ट पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। नव वर्ष और क्रिसमस के मौके पर यहां विशेष तैयारियां की जाती हैं।