Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 1 May 2023 3:00 pm IST

राजनीति

पहले पिता अब बेटे प्रियांक खरगे ने पीएम मोदी पर की अमर्यादित टिप्पणी, पीएम मोदी को कहा...


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पीएम मोदी पर दिए गए विवाद पर अभी विवाद सुलझा भी नहीं था कि, अब उनके बेटे ने पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी कर डाली। 

दरअसल, पूर्व मंत्री प्रियांक खरगे ने भी कुछ ऐसा कह दिया है, जिस पर विवाद हो गया है। दरअसल प्रियांक खरगे ने परोक्ष रूप से प्रधानमंत्री मोदी को नालायक कह दिया है। जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक के गुलबर्गा में बंजारा समुदाय की एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रियांक खरगे ने कहा कि, मालखेड़ा आने पर पीएम मोदी ने बंजारा समाज से कहा था कि, बंजारा समाज का बेटा दिल्ली में है लेकिन अगर बेटा नालायक है तो घर कैसे चलेगा? 

बता दें कि, कर्नाटक सरकार ने राज्य में आरक्षण को लेकर नई व्यवस्था बनाई है, जिसके चलते बंजारा समुदाय को अपने आरक्षण का हिस्सा कम होने का डर सता रहा है।