Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 15 Feb 2022 4:40 pm IST

जन-समस्या

नगर मे लगा लंबा जाम, सेना सहित कई वाहन फंसे


चम्पावत  ( लोहाघाट ): नगर में यातायात व्यवस्था एक बार फिर से बेपटरी हो गई है। मंगलवार को स्टेशन बाजार में कई बार जाम लग गया। जाम में सेना पुलिस के वाहन भी फंसे रहे। मंगलवार को सुबह से ही स्टेशन बाजार में जाम लगा रहा। करीब 11:30 बजे पिथौरागढ मार्ग में लंबा जाम लग गया। जाम में सेना के वाहन और रोडवेज बस और कई निजी वाहन फंस गए। जाम को बढ़ता देखा सेना के जवान ने वाहन से उतरकर वाहनों को अलग किया। बाद में आई ट्रैफिक पुलिस और सेना के जवानों ने जाम को खोला। एसओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि नगर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए पुलिसकर्मियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।