Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 25 Apr 2023 11:30 pm IST

मनोरंजन

कन्फर्म हुआ सोनाक्षी-जहीर का रिलेशनशिप, अर्पिता ने एक्ट्रेस को बुलाया 'भाभी'


 शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के जहीर इकबाल का रिलेशनशिप अब कन्फर्म हो गया है। सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने फाइनली ज़हीर इकबाल के साथ सोनाक्षी सिन्हा की डेटिंग की खबर को सोशल मीडिया पर कंफर्म कर दिया है।



दरअसल,  अर्पिता ने बीती रात इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने सोनाक्षी को "भाभी" कहर संबोधित किया। हालांकि, अर्पिता ने बाद में इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट भी कर दिया है।



वहीं एक और दिलचस्प बात है कि  अर्पिता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर हुमा कुरैशी की ईद पार्टी की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें जहीर इकबाल सोनाक्षी को बेहद करीब से पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।   फोटो में आप देख सकते हैं कि ज़हीर ने सोनाक्षी के कंधे पर हाथ रखा है।