Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 27 Dec 2021 9:30 am IST


पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी कांग्रेस: प्रीतम


विकासनगर: नगर के एक वेडिग प्वाइंट में आयोजित कार्यकत्र्ता सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर सियासी हमला बोला। कहा कि, राज्य में सत्ता परिवर्तन की लहर चल रही है, जुमलेबाज भाजपा सरकार की गलत नीतियों से तंग आकर लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि, अच्छे दिन का सपना दिखाने वाली भाजपा सरकार ने जनता के पुराने दिनों का सुकून भी छीन लिया है। महंगाई के चलते आम आदमी का निवाला छिन गया, बेरोजगार खाली हाथ परेशान हैं। उन्होंने कहा कि, केंद्र में जब मनमोहन सरकार थी महंगाई पर अंकुश था, युवाओं को रोजगार के अवसर भी पर्याप्त थे, लेकिन जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आयी है हर वर्ग परेशान है। 2022 में प्रदेश में पूर्ण बहुमत की कांग्रेस की सरकार बनेगी। पत्रकारों के सवालों के जवाब में हरीश रावत प्रकरण पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस में कोई मतभेद नहीं है। टिकट वितरण की प्रक्रिया कांग्रेस हाईकमान के दिशा निर्देशों पर ही होगी।