Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 17 Jun 2022 3:00 am IST

अपराध

बुजुर्ग कारोबारी ने महिला से किया दुष्कर्म, दाऊद इब्राहिम का नाम लेकर दी जान से मारने की धमकी


महाराष्ट्र के मुंबई के जुहू में 35 साल की एक महिला के साथ 75 साल के बुजुर्ग कारोबारी के दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता को दाऊद इब्राहिम का नाम लेकर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला को डी गैंग से  धमकी भरा फोन भी किया गया। 

एमआईडीसी थाना पुलिस ने बताया कि, व्यवसायी ने पीड़ित महिला से कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। और उसे वापस नहीं किया था। इसके बाद जैसे ही उसने अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले में आगे जांच जारी है।