Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 3 Feb 2022 6:13 pm IST


दिनभर कोहरा, लेकिन तापमान वृद्धि से राहत


बुधवार को दिनभर बादल छाए रहने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। वहीं, आज बृहस्पतिवार को बारिश के पूर्वानुमान से किसानों की चिंता बढ़ी हुई है। बुधवार को सुबह सवेरे से ही मौसम साफ रहने से लोगों ने राहत मिलने की उम्मीद जताई थी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक गुनगुनी धूप भी निकली। दस बजे के बाद अचानक से मौसम करवट बदलने लगा। आसमान में फिर से हल्के बादल छाने लगे। हालांकि, न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने से लोगों को सर्दी से ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। तापमान की बात करें तो 31 जनवरी को अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 3 डिग्री पर आ गया था। एक फरवरी को तापमान बढ़कर अधिकतम 12 और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। लेकिन बुधवार को तापमान 14 डिग्री पर अधिकतम और न्यूनतम 8.5 पर पहुंच गया।