Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 1 May 2022 8:30 am IST


कई औषधीय गुणों को समेटे है चित्रक, कुष्ठ रोग व चर्म रोग के लिए है रामबाण


रामनगर: यदि आपके किसी परिचित को कुष्ठ रोग व चर्म रोग की शिकायत है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। औषधीय गुणों से भरपूर चित्रक का पौधा कुष्ठ रोग को दूर भगाने में पूरी तरह से सक्षम है। केवल कुष्ठ रोग ही नहीं और भी कई प्रकार की व्याधियों में रोगी की काया को निरोगी बनाने में यह मददगार साबित होता है. संपूर्ण भारत में पाया जाने वाला चित्रक झाड़ीनुमा आकार लिए होता है।  इसे अलग-अलग स्थानों पर चित्रा, चित्रक, चीतावर, चित्रकमल के नाम से जाना जाता है। इसका वानस्पतिक नाम प्लुंबोगो जाइलेनिका है। इसकी पत्ती गहरे हरे रंग की गोल किंतु आगे से नुकीली होती है। इसमें सफेद रंग के फूल आते हैं। इसकी जड़, मूल की छाल, तथा पत्तियां उपचार की दृष्टिï से बहुत उपयोगी है। इसकी जड़ को पानी में घिस कर सफेद दाग में लगाने से यह रोग धीरे धीरे समाप्त हो जाता है।