DevBhoomi Insider Desk • Sun, 1 Aug 2021 2:29 pm IST
कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल ने ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियों को किया रद्द
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां शनिवार को रद्द कर दीं। 20 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष पद की घोषणा के बाद विभिन्न ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष पदों पर नियुक्ति की गयी थी। पार्टी ने 22 जुलाई को गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। नए अध्यक्ष से पहले बतौर अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने संगठन में कई नियुक्तियां की थी।