Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 6 Sep 2022 10:30 am IST


जखोली के कई विद्यालयों में ली गई हिमालय प्रतिज्ञा


हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान को लेकर जखोली ब्लॉक के स्कूलों में हिमालय शपथ को लेकर छात्राओं में उत्साह दिखा। विशेष कर नौनिहालों और छात्र-छात्राओं ने इस अभियान में विशेष रूचि दिखाई। सोमवार को नागेन्द्र इंटर कॉलेज बजीरा सहित रामाश्रम, ओंकारानंद, बुढ़ना, गोर्ती, जयंती, त्यूंखर,मयाली, तिलकनगर आदि स्कूलों में इसकी शानदार शुरूआत हुई। नागेन्द्र इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत ने बताया कि यहां अध्ययनरत 170 से अधिक छात्र-छात्राएं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिदिन प्रार्थना सभा में हिन्दुस्तान हिमालय बचाओं शपथ ली गई। उन्होंने बताया कि उनके विद्यालय में हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान को लेकर बीते दस सालों से नियमित प्रार्थना सभा में हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ प्रतिज्ञा की जाती है। इसी के चलते सभी बच्चों को हिमालय प्रतिज्ञा कंठस्थ याद है और बच्चे अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने में प्रेरणा लेते हैं।