Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 28 Dec 2021 6:38 pm IST

जन-समस्या

झूठी घोषणाएं कर जनता को धोखा दे रही सरकार


पिथौरागढ़। जनपद भ्रमण पर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों को लेकर हुई घोषणाओं पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडेय ने कहा चुनाव में महज कुछ ही समय शेष है। ऐसे में ढेर सारी घोषणाएं कर प्रदेश के मुखिया जनता को बेवकूफ बनाकर वाहवाही लूटने की कोशिश कर रहे हैं। घोषणाएं भी पुरानी हैं, जो पूर्व में भाजपा के दोनों मुख्यमंत्री कर चुके हैं। एक ही योजना के तीन बार फीते काट जनता को मूर्ख बनाया जा रहा है। कहा भाजपा शासनकाल में सीमांत के लोगों को इन पांच सालों में मायूसी ही मिली है। हालात यह हैं कि कांग्रेस शासनकाल में शुरू हुई अधिकतर योजनाओं को भी सरकार पूरा करने में नाकाम रही है।