Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 1 Sep 2023 5:05 pm IST


पवनहंस ने की दूसरे चरण की हेली सेवा शुरू


केदारनाथ धाम के लिए सितम्बर से यात्रा में तेजी आने लगी है। इसी को देखते हुए हेलीकॉप्टर कंपनियां दूसरे चरण की सेवा के लिए केदारघाटी पहुंचने लगी हैं। शुक्रवार को पवनहंस ने फाटा से अपनी सेवा शुरु कर दी है। वर्तमान में तीन हेलीकॉप्टर कंपनियां सेवा दे रही है जबकि कुछ दिनों में 5 और हेली कंपनियां भी केदारघाटी पहुंच जाएंगी। बरसात खत्म होते ही केदारनाथ के लिए दूसरे चरण की सेवाएं देने के लिए हेलीकॉप्टर कंपनियां केदारघाटी पहुंचने लगी है। बता दें कि इस बार पूरे बरसाती सीजन में भी दो हेलीकॉप्टर कंपनियां यहां सेवाएं देती रही हैं। इसके बाद मौसम ठीक होते ही पवनहंस हेली सेवा ने फाटा से केदारनाथ के लिए उड़ान भरनी शुरू कर दी है। पवनहंस के प्रबंधक अनिल उप्रेती ने बताया कि शुक्रवार से सेवा शुरू कर दी है। वहीं कुछ दिनों में 5 और हेली कंपनियां भी केदारघाटी पहुंच जाएंगी। केदारनाथ के लिए कुल 8 हेलीकॉप्टर कंपनियां कपाट बंद होने तक सेवाएं देती रहेंगी जिससे यहां पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।