बिहार: आए
दिन लड़ाई और हत्या की खबरें सुनने को मिलती रहती हैं। ऐसी ही एक हत्या की घटना 15 जुलाई को बिहार में
हुई थी। जहां युवक नूपुर शर्मा का वीडियो देख रहा था। जिसको लेकर युवक के ऊपर चाकू
से हमला किया गया था।
बता दें, हर
किशोर राय, एसपी सीतामढ़ी, बिहार, ने बताया कि दो लोगों को युवक के ऊपर चाकू से हमला करने की जुर्म में
गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने ये भी कहा कि युवक ने मीडिया को जानकारी देते हुए
बताया है कि उसके ऊपर किए गए इस हमले के पीछे नूपुर शर्मा से जुड़ा हुआ विवाद है।
15 जुलाई को चाकू मारने की एक घटना के मामले में 2 लोगों को गिरफ़्तार किया गया था। पीड़ित ने मीडिया को एक बयान जारी किया जिसमे उसने दावा किया कि इसका नूपुर शर्मा विवाद से कुछ लेना-देना है। हालांकि हमें ऐसा कोई लिंक नहीं मिला: हर किशोर राय, SP सीतामढ़ी, बिहार pic.twitter.com/o2JqBchPWm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2022