चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिली ऐतिहासिक जीत पर थराली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर एवं मिठाई बांटकर जश्न मनाया। शुक्रवार को आये चंपावत उपचुनाव के नतीजों मे धामी ने 55 हजार से अधिक मतों से रिकॉर्ड जीत हासिल की। जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम को छुएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक जीत के लिए चंपावत की जनता का धन्यवाद भी किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, अनिल देवराड़ी, केदार पंत, तेजपाल सिंह, कृष्णपाल गुसाई, सुरेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद थे।