Read in App


• Wed, 28 Feb 2024 5:30 pm IST

अपराध

उत्तरकाशी में 20 लाख की प्रतिबंधित वन संपदा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार


उत्तरकाशी पुलिस ने 20 लाख की प्रतिबंधित वन संपदा काजल लकड़ी के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से प्रतिबंधित काजल काठ के 192 नग बरामद किये गए।एसपी अर्पण यदुवंशी ने बुधवार को बताया कि धरासू पुलिस ने नगुण बैरियर के पास बुलेरो गाड़ी से 192 नग प्रतिबंधित काजल काठ के बरामद करने के साथ ही इसमें सवार तीन आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में चालक देवेंद्र पुत्र भैरो सिंह निवासी रुद्रप्रयाग, श्याम बहादुर व बसंत बहादुर दोनों निवासी नेपाल हैं। जिन्हें पुलिस ने बरामद माल के साथ पकड़कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है। बताया गया कि उक्त प्रतिबंधित वन संपदा हरुन्ता बुग्याल की तलहटी स्थित जंगलों से निकाली गई थी।