Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 8 Jan 2022 3:26 pm IST


आप नेता ने जताई नाराजगी


विधानसभा घनसाली आरक्षित सीट से विजय शाह को आप का प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। भिलंगना प्रधान संगठन के अध्यक्ष व आप नेता दिनेश भजनियाल पार्टी से टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। भजनियाल ने 2013 में आरगढ़ गोनगढ़ से जिपंस का चुनाव भी लड़ा वह मामूली अंतर से जिपं का चुनाव हार गए थे। वह गांव के निर्विरोध प्रधान भी हैं,वर्तमान में वे प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष और जिला महामंत्री भी है। इसके साथ वह क्षेत्र में सामाजिक कार्यो में भी सक्रिय रहते है। आप कार्यकर्ता लक्ष्मण कैंतुरा,कमलेश कंसवाल, गीताराम नौटियाल, बुद्धि शाह आदि ने अनजान चेहरे को उम्मीदवार बनाये जाने रोष जताते हुये पार्टी हाईकामान से घनसाली सीट पर पुनर्विचार कर दिनेश भजनियाल को टिकट देने की मांग की है।