Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 31 Oct 2021 11:08 pm IST

नेशनल

एम्स अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह


पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को रविवार देर शाम दिल्ली एम्स से छुट्टी दे दी गई। उन्हें 13 अक्तूबर को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद भर्ती कराया गया था। जांच में उन्हें डेंगू बुखार की पुष्टि हुई थी। पूर्व पीएम का उपचार डॉ. नीतीश की निगरानी में चला था। एम्स प्रबंधन ने बताया कि रविवार शाम 5:20 बजे मनमोहन सिंह को डिस्चार्ज किया गया। फिलहाल उनका उपचार जारी रहेगा और घर पर भी आराम करने की सलाह दी गई है।