Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 24 Dec 2022 2:30 pm IST

मनोरंजन

पठान के गाने पर सटीक बैठा ‘बादशाह’ का गाना, दर्शक बोले- रीमिक्स तो ओरिजिनल से बेहतर


एंटरटेनमेंट डेस्‍क: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म पठान का दूसरा गाना झूमे जो पठान गुरुवार को रिलीज हो चुका है। इस गाने को लेकर फैंस में गजब का क्रेज है और इसे दो करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने को लेकर नए-नए रीमिक्स भी बनाए जा रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर oye ankit नाम के शख्स ने इस गाने को सिंक करके रीमिक्स वर्जन बनाया है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया है।

बादशाह फिल्म के गाने से किया गया सिंक

दरअसल, क्रिएटर ने शाहरुख की सन् 1999 में आई फिल्म बादशाह के फेमस गाने 'वो लड़की जो सबसे अलग है' वाले गाने को सिंक करके 'झूमे तो पठान' पर लगाया है। वीडियो को देखकर लोगों का कहना है ये रीमिक्स वर्जन ओरिजिनल से भी बेहतर है। ये वीडियो पूरी तरह से वायरल हो चुका है और इसे लेकर कई तरह के रिएक्शन्स भी आ रहे हैं।