Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 13 Jan 2023 5:19 pm IST


सृष्टि रोडे के साथ रुबीना ने किया धमाकेदार डांस, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो


टेलीविजन एक्ट्रेस रुबीना दिलैक एक बेहद अच्छी डांसर हैं।  वह अक्सर ही फैंस के साथ डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। जिसे फैंस भी खूब पसंद करते हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सृष्टि रोडे के साथ डांस करती हुईं नजर आ रही हैं। दोनों का खूबसूरत डांस वीडियो देख कर फैंस उनके दीवाने हुए जा रहे हैं। उनके इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

इस वीडियो को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है-'इस तरह गर्ल्स नाइट आउट के लिए तैयार होते हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम पर रुबीना दिलैक काफी फेमस हैं। उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 7 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ फोटो शेयर की है।  इन तस्वीरों में दोनों बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। गोवा के आलीशान रिजॉर्ट में ये दोनों प्यार भरे पल साथ बिता रहा है।