आज सारा देश विजय दिवस का पर्व मना रहा है। विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क स्थित वीर शहीदों के स्मारक पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री धामी के साथ मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को याद किया उन्हें नमन किया।