Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 15 Dec 2022 11:00 am IST

नेशनल

देशभर में बढ़ता ही जा रहा है खसरा का खतरा, मुंबई में खसरे संक्रमण के 10 नए मामले आए सामने...


देशभर में खसरा का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। मुंबई में खसरे संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए हैं। 

जिसके बाद शहर में इस साल की शुरुआत से अब तक खसरे के मामलों की संख्या बढ़कर 472 हो गई है। एक जनवरी 2022 से वायरल बीमारी के कारण मरने वालों की संख्या आठ रही हैं। 

पीटीआई के मुताबिक, 46 बच्चों को शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया और 35 बच्चों को छुट्टी दे दी गई। वर्ष की शुरुआत से 13 दिसंबर तक महाराष्ट्र में खसरे के 1,038 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 20 है।