Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 2 Aug 2021 7:00 am IST


अल्मोड़ा पुस्तकालय में जरूरी संसाधनों का अभाव


अल्मोड़ा : जिला पुस्तकालय में वर्तमान में 50 हजार से अधिक पुस्तकें हैं। मगर पुस्तकालय में अन्य जरूरी संसाधनों की कमी बनी हुई है। पुस्तकालयाध्यक्ष का पद जहां पिछले 20 सालों से रिक्त चल रहा है, वहीं कैटलॉगर, जिल्दसाज की कमी से यह पुस्तकालय सालों से जूझ रहा है। यहां प्रतिदिन 80 से 110 के बीच लोग पुस्तक पढ़ने आते हैं। ऐसे में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।