Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 20 Nov 2021 2:55 pm IST


नादेही चीनी मिल के मुख्य अभियंता ने वापस लिया इस्तीफा


नादेही चीनी मिल में कथित रूप से विधायक के व्यवहार से आहत होकर त्यागपत्र देने वाले मुख्य अभियंता ने भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। प्रदेश के गन्ना मंत्री ने प्रधान प्रबंधक को इस मामले में जांच कर विधायक आदेश चौहान के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पेराई सत्र के उद्घाटन के बावजूद चीनी मिल शुरू न होने पर विधायक आदेश चौहान ने 18 नवंबर को वहां पहुंचकर अधिकारियों के प्रति अपना गुस्सा व्यक्त किया था। आरोप है कि इस दौरान विधायक ने सीई से अभद्रता कर उनके साथ हाथापाई का प्रयास किया। विरोध में सीई विनीत जोशी ने प्रधान प्रबंधक को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। शुक्रवार को पूर्व विधायक डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल ने मिल पहुंचकर प्रधान प्रबंधक विवेक प्रकाश और सीई विनीत जोशी से भेंटकर मिल अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा का आश्वासन दिया।