Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 1 Nov 2021 4:57 pm IST


धनतेरस पर इस बार धनवर्षा का अद्भुत योग


हल्द्वानी। धन्वंतरि जयंती यानी धनतेरस पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। इस बार धनतेरस पर भौम प्रदोष भी होगा। साथ ही 11:30 बजे के बाद त्रयोदशी तिथि शुरू होगी। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के बाद हस्त नक्षत्र से धन वर्षा का अद्भुत योग बन रहा है जो देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। धनतेरस को सायंकाल गणेश, लक्ष्मी पूजन 5:50 से 8:20 तक उत्तम फलदायी होगा। यह है मान्यता हल्द्वानी। इस दिन सायंकाल में दक्षिण दिशा में यमराज का पूजन किया जाता है। दीपदान करने से यमराज प्रसन्न होते हैं और समस्त रोग-शोक व्याधियों का नाश करते हैं। लक्ष्मी माता की प्रसन्नता के लिए और दरिद्रता दूर करने के लिए झाड़ू भी खरीदा जाता है। माना जाता है कि इस दिन घर पर नई वस्तु लाने से वह तेरह गुना अधिक लाभ देती है।