Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 19 Nov 2021 3:54 pm IST


कपकोट में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन


बागेश्वर: अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पर कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल असों कपकोट के प्रांगण में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र- छात्राओं के अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। जिसमें एकल बैटमिंटन प्रतियोगिता में मनोज खेर विजेता और विनोद सेमवाल उप विजेता तथा डबल प्रतियोगिता में कुंदन सिंह और शाही विजेता रहे। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मोहिनी पांडे ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस की शुभकामनाएं दी और विजेताओं को पुरुस्कृत किया।