Read in App

Rashmi Panwar
• Tue, 9 Mar 2021 4:18 pm IST


राजभवन पहुंचे सीएम, सौंपा इस्तीफा


देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत राजभवन पहुंच गए हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को  इस्तीफा सौंप दिया। लंबे समय से प्रदेश नेतृत्व को लेकर बना असमंजस दूर हो गया है। अब केंद्रीय नेतृत्व नए सीएम का नाम तय करेगा। शाम 7 बजे पर्यवेक्षक रमन सिंह और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम देहरादून पहुंच रहे हैं। सूत्रों की माने तो अनिल बलूनी अगले सीएम हो सकते हैं। उनके अलावा सतपाल महाराज और अजय भट्ट का नाम भी रेस में है।