Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 6 Nov 2021 4:38 pm IST


बसपा प्रत्याशी समर्थकों के संग कांग्रेस में शामिल


रामनगर (नैनीताल)। बहुजन समाज पार्टी ने नगर अध्यक्ष फरीद कुरैशी को रामनगर विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया था। शुक्रवार को बसपा प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। उनको प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है। बसपा के नगर अध्यक्ष रहे फरीद कुरैशी को एक माह पूर्व पार्टी ने रामनगर विधानसभा का प्रत्याशी घोषित करते हुए चुनाव में ताल ठोकी थी। अब फरीद कुरैशी कांग्रेस में शामिल हो गए और उन्होंने कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव में विजयी बनाने का ऐलान किया है। उनके साथ कांग्रेस में रिजवान, दिलशाद, इरफान अंसारी, फारूक, वसीम, अनीस खान, इकराम रहमान, अजीम आदि शामिल हुए।