Read in App


• Sun, 18 Jul 2021 8:52 am IST


विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने की नारेबाजी


डाकपत्थर में विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा यमुना वैली की कार्यकारिणी की बैठक में कर्मियों ने मांगें पूरी न होने पर आक्रोश जताया। विद्युत भवन पर मोर्चा के सभी घटक संगठनों के पदाधिकारियों ने 20 जुलाई को प्रस्तावित सत्याग्रह में शत प्रतिशत उपस्थिति का आह्वान किया।
मोर्चा से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने डाकपत्थर में जल विद्युत निगम के महाप्रबंधक यमुना वैली और अधिशासी निदेशक व्यासी परियोजना कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। मोर्चा ने हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति बनाई। पदाधिकारियों ने शनिवार को प्रत्येक कार्यालय में जाकर 20 जुलाई को देहरादून में होने वाले सत्याग्रह के लिए कर्मचारियों को प्रेरित किया। 27 जुलाई को होने वाली हड़ताल को सफल बनाने को हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। मोर्चा ने सरकार से अपील की कि ऊर्जा निगमों में लागू नौ वर्ष, 14 वर्ष, 19 वर्ष में दी जाने वाली पुरानी एसीपी बहाल करने। ऊर्जा निगम में कार्यरत उपनल व सेल्फ हेल्फ के कर्मचारियों को नियमित वेतनमान दिया देने। संविदा कार्मिकों को समान कार्य समान वेतन व अतिरिक्त पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की। इसके अलावा निगमों में लागू सभी अलाउंस पाली भत्ता, मेडिकल भत्ता आदि का तत्काल पुनरीक्षण करने की मांग भी की। मोर्चा ने कहा कि यदि मांगें जल्द पूरी नहीं की गई तो हड़ताल पर जाना मजबूरी होगी