Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 3 Nov 2022 4:00 pm IST

नेशनल

हैदराबाद : हेयरकट के दौरान 50 साल की महिला को आया “ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक”, मौत...


हैदराबाद की एक 50 वर्षीय महिला के साथ पॉर्लर में हैरान कर देने वाला वाक्या हुआ। दरअसल महिला को सैलून में ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक पड़ गया। 

जानकारी के मुताबिक, महिला जब बाल कटवाने से पहले अपने हेयर वॉश करवाने के लिए गयी। तभी महिला के सिर पीछे करते ही उसे अचानक स्ट्रोक आ गया। क्योंकि, गर्दन को पीछे झुकाते ही मस्तिष्क में खून पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण रक्त वाहिका पर दबाव पड़ा और उसकी मौत हो गई।

इस घटना ट्विटर पर साझा करते हुए हैदराबाद के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार ने लिखा, “एक ब्यूटी पार्लर में अपने बालों को शैम्पू से धोने के दौरान महिला को शुरू में चक्कर आया, जी मिचलाने लगा और उल्टी का अनुभव हुआ।” उस पर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट के भी इलाज का असर नहीं हुआ। “ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम का भी इलाज किया गया। डॉक्टर ने कहा कि, शैम्पू से बाल धोते समय गर्दन को वॉश-बेसिन की ओर मोड़ने का करण ऐसा हुआ। 

बताते चलें कि, ब्यूटी पार्लर सिंड्रोम को 1993 में अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन के जर्नल में डॉ. माइकल वेनट्राब ने खोजा था। उन्होंने पांच महिलाओं में इसकी पहचान की थी। इन महिलाओं ने हेयर सैलून में शैंपू के बाद गंभीर न्यूरोलॉजिकल लक्षण दिखे थे। इन महिलाओं को चक्कर आना, संतुलन खोना और चेहरे का सुन्न होना के साथ ही पांच में से चार को स्ट्रोक का सामना करना पड़ा था।