कपकोट। भारतीय जनता युवा मोर्चा शिखर मंडल द्वारा नकल विरोधी कानून के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया। महाविद्यालय कपकोट के छात्र-छात्राओं द्वारा हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपक घस्याल ने बताया कि यह अभियान लगातार आगे को भी जारी रहेगा। युवा मोर्चा जनपद के हर महाविद्यालय, इंटर कॉलेज तक पहुंच कर छात्र छात्राओं को नकल विरोधी कानून के बारे में जानकारी देगा। इस अवसर पर शिखर मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद, अंकित ऐठानी, कृष्णा साही, राजू दानू, तारा कुमलता, दीपा, हेमा, रेखा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।