Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 22 Nov 2021 11:57 am IST

नेशनल

शर्मनाक : नाले में मिला बच्ची का शव, हत्या की आंशका


कर्नाटक के मेंगलुरु में रविवार की शाम को एक आठ साल की बच्ची का शव मिला। माता-पिता को संदेह है कि लड़की की हत्या की गई और उसके शव को नाले में फेंक दिया गया। मृतक एक टाइल फैक्ट्री में काम करने वाले प्रवासी मजदूर की बेटी है।बच्ची के माता-पिता काम पर थे। पुलिस ने बताया कि बच्ची शाम के चार बजे से गायब थी उसके दो घंटे के बाद उसका शव नाले में मिला। वहीं उसके मां-बाप ने अपनी शिकायत में लिखा कि लड़की की हत्या किसी परिचित ने ही की होगी।