Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 2 Sep 2021 6:38 pm IST

जन-समस्या

हड़ताल पर STH के 700 उपनल कर्मचारी


हल्द्वानी के सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में कार्यरत 700 उपनल कर्मचारी अब सरकार से आरपार की लड़ाई में मूड में नजर आ रहे हैं। 2 सितंबर से सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल गए हैं। हड़ताल गए उपनल कर्मचारियों ने साफ किया है कि जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाएगा। वे आंदोलन करते रहेंगे। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से हॉस्पिटल की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनका नियमितीकरण किया जाए। सरकार ने आश्वासन दिया था, कि उनकी मांगों को जल्द पूरा कर लिया जाएगा लेकिन आज तक सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया है।