Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 3 Oct 2022 5:39 pm IST


हृदय गति रूकने से भाजपा नेता किशोरी रतूड़ी का निधन


नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी के पति और भाजपा नेता किशोरी प्रसाद रतूड़ी का सोमवार तड़के हृदय गति रूकने से निधन हो गया है। रतूड़ी के निधन पर नगर में शोक की लहर है।किशोरी प्रसाद रतूड़ी नगर भाजपा अध्यक्ष रहे। साथ ही नगर में वरिष्ठ व्यापारी होने के साथ-साथ वर्तमान में सांसद प्रतिनिधि थे। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब तीन बजे उनकी तबीयत बिगड़ी। जिस पर परिजन रतूड़ी को अस्पताल लाए। लेकिन तब तक किशोरी प्रसाद रतूड़ी ने दम तोड़ दिया। रतूड़ी के निधन पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, जिला महामंत्री समीर मिश्रा, कांग्रेस पीसीसी सदस्य हरिकृष्ण भट्ट, ईश्वरी मैखुरी, राजेश्वरी नेगी आदि ने शोक व्यक्त किया है।