Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 8 Jul 2022 9:00 pm IST


अफगानिस्तान में मूसलाधार बारिश का कहर जारी, बाढ़ से दस लोगों की मौत


अफगानिस्तान के उत्तरी और पूर्वी प्रांतों में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन ने तबाही मचा रही है। बाढ़ के कारण दो बच्चों सहित करीब 10 लोगों की मौत हो गई है। इस बात की जानकारी संयुक्त राष्ट्र ने दी।

जिसमें बताया गया कि, बाढ़ के चलते हुए हादसों में 11 लोग घायल हो गए है। आपको बता दें कि 5 और 6 जुलाई को यहां भारी बारिश हुई थी, जिसमें 280 से अधिक मकानों गिर गई।