Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 30 Mar 2022 4:10 pm IST

जन-समस्या

बद से बदतर हुई शहर की स्थिति, प्रशासन मौन


रुद्रप्रयाग:  यात्रा सीजन शुुरू होने में कुछ ही समय बचा है और उत्तरकाशी शहर की स्थिति बद से बदतर हो गई है। यहां कहीं बंद नालियों की गंदगी फैल रही है, तो कहीं भागीरथी किनारे कूड़ा जलाया जा रहा है। प्रशासन जानकारी होने के बावजूद मौन बना हुआ है।यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव उत्तरकाशी शहर में व्यवस्थाएं पूरी तरह से पटरी से उतरी हुई है। पूरा शहर अतिक्रमण की चपेट में है, जिससे नालियों की सफाई भी नहीं हो पा रही है। चौक नालियां गंदगी से पटी हुई हैं। वहीं कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था न होने से जगह-जगह कूड़ा जलाया जा रहा है।बिजली बिल का भुगतान न होने पर ऊर्जा निगम ने पालिका की स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन काट दिया है। वहीं शहर की अधिकांश नालियां अतिक्रमण की चपेट में हैं। नालियों के ऊपर पक्का अतिक्रमण किया गया है।