Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 8 Nov 2021 10:30 am IST

जन-समस्या

दो महीने से नही हुआ गैस वितरण, प्रदर्शन की चेतावनी


बागेश्वर: जिले के ग्रामीण क्षेत्र में दो महीने से गैस वितरण नहीं हो पाया है। इस कारण लोग परेशान हो गए हैं। एजेंसी दो हजार का बैकलॉक पूरा नहीं कर पा रही है। जिला मुख्यालय में ही उनका ध्यान है। वह यह भूल गया कि उनके उपभोक्ता गांव में भी रहते हैं। एक हजार रुपये खर्च करने के बाद भी लोगों को समय पर गैस नहीं मिल रही है। ग्रामीणों ने दो दिन के भीतर आपूर्ति नहीं होने पर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी दी है।